Pages

I Am The Betla National Park . . Part -11

 

Elephant JUHI

मैं हूं बेतला पार्क

 आत्म कथा -भाग 11 

अनारकली व जूही मेरे साथ करीब 30 वर्षों तक रहे। इस बीच अनारकली सबकी चहेती बन गयी।सैलानियों के अलावाआसपास के ग्रामीणों से भी अनारकली का काफी लगाव था।वन्य प्राणी सप्ताह के समय जब वन विभाग के द्वारा जुलूस निकाला जाता था तो उसमें अनारकली और जूही को जरूर सजा कर निकाला जाता था। सैकड़ों बच्चे उसके पीछे पीछे काफी दूर तक चले जाते थे।अनारकली  सूंड उठाकर लोगों का अभिवादन करती थी।इतना ही नहीं शादी विवाह में भी अक्सर अनारकली व जूही को बुलाया जाता था।समय के साथ-साथ अवस्था ढल जाने के कारण अनारकली बीमार रहने लगी।मुझे याद है बीमार अवस्था में भी जब कोई वीआईपी बेतला पहुंच जाता था तो उससे सवारी कराई जाती थी।इतना ही नहीं जब कोई सैलानी बेतला आते थे और जंगल में कुछ दिखाई नहीं देता था तो अनारकली  को देखकर ही संतोष कर लिया करते थे।और एक दिन ऐसा हुआ की अनारकली गंभीर रूप से बीमार पड़ गई। रांची से डॉ बुलाए गए।काफी इलाज कराया गया

लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।अनारकली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।जैसे ही अनारकली की मौत की खबर आस-पास के गांव में फैली हजारों लोग घरों से निकलकर उसके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। अनारकली  के प्रति लोगों का जो प्रेम था उस दिन ही दिखाई दिया।लेकिन आगे की जो कथा आप सुनेंगे आप के कलेजा फट जाएंगे। क्योंकि उस दिन वन विभाग की मैं करतूत को देखकर काफी रोया था ।अनारकली के मौत के बाद उसे दफनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। दफनाने वाले जगह तक ले जाने के लिए जेसीबी लाया गया। 50 फीट से अधिक दूरी तक अनारकली के शव को जेसीबी से घसीटा गया। उसका शरीर लहूलुहान हो गया ।क्षत-विक्षत शव को देखकर कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया ।लेकिन विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा यह कहा गया कि इतने बड़े जीव को आखिर कैसे दफनाया जा सकता है। जिस जगह पर अनारकली की मौत हुई थी वहां भी दफनाया जा सकता था। लेकिन जेसीबी से घसीटा जाना मुझे काफी बुरा लगा। अनारकली ने लोगों के दिलों में जो जगह बना रखा था ।जिस सम्मान कि वह हकदार थी वह उसे अंतिम संस्कार में नहीं दिया गया। विभागीय पदाधिकारी व कर्मी किसी तरह से इस झंझट से छुटकारा पाना चाहते थे।भले ही बेतला की शान बढ़ाने में अनारकली अपने उम्र के 30 से अधिक वर्ष गुजार दिए थे। लेकिन उसका अंतिम संस्कार ...ओह।



-------------————————————-----------------

English Translation :- 


Main hoon betla park

 Autobiography - Part 11




Anarkali and Juhi stayed with me for about 30 years.  In the meantime, Anarkali became a favorite of all. Apart from the tourists, Anarkali also had a lot of affection with the nearby villagers. When the procession was taken out by the Forest Department during the week of animal life, Anarkali and Juhi were definitely punished in it.  Hundreds of children followed him far enough away. Anarkali used to greet people by raising the trunk. Not only this, Anarkali and Juhi were also often called in marriage. Anarkali remained ill due to the condition of time.  I remember. When a VIP reached Betla, even in a sick state, he was given a ride. Not only that, when a tourist came to Betla and nothing was seen in the forest, he used to see Anarkali and was satisfied.  And one day it happened that Anarkali fell seriously ill.  Dr. Ranchi was called. He was given adequate treatment.

 But she could not be saved. Anarkali said goodbye to this world. As the news of Anarkali's death spread in the nearby village thousands of people rushed out of their homes to pay their last darshan.  The love that people had for Anarkali appeared only on that day, but the story you hear next will ruin your heart.  Because I cried a lot on seeing the handiwork of the forest department that day. After the death of Anarkali, the process of burial was started.  JCB was brought to the place of burial.  The body of Anarkali was dragged from JCB for a distance of more than 50 feet.  His body was bled. On seeing the dead body, some people even opposed it. But it was said by the departmental officials how such a large creature could be buried.  The place where Anarkali died could also be buried.  But I felt bad about being dragged by JCB.  The place that Anarkali kept in the hearts of the people. The respect that she deserved was not given to her at the funeral.  The departmental officials and workers wanted to get rid of this mess in some way. Anarkali had already spent more than 30 years of her age to enhance the glory of Betla.  But his funeral… oh.


No comments:

Post a Comment

कृप्या अपना महत्त्वपूर्ण सलाह कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे।
Thanks For Reading . . .
Please visit again.. ..

PTR me dikha Lambe Dant wala Hathi