Pages

I Am The Betla National Park . . Part -24

मैं हूं बेतला पार्क

आत्म कथा -भाग 24

कुत्ते खा गए नोच नोच कर हिरण का मांस

 शिकारियों के द्वारा हिरण का शिकार तो हो ही रहा था दूसरी और शिकारी कुत्तों का भी आतंक शुरू हो गया। चार या पांच की संख्या में कुत्ते पार्क के अंदर घुस जाते थे और घेर कर किसी हिरण को पकड़ लेते थे। कभी-कभी तो हिरण को दौड़ाकर पार्क से बाहर निकाल देते थे ।और उसके जिस्म के मांस को नोच नोच कर खा जाते थे। जब यह घटना बार-बार होने लगी तब विभाग के पदाधिकारियों की नींद खुली। कुत्तों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। कुत्ता पकड़ो अभियान चला। कुत्ता पकड़ने वाले लोगों को इनाम दिया जाने लगा। कई कुत्तों को पकड़ा गया। दैनिक वेतन भोगियों को चेतावनी दी गई कि एक भी कुत्ता अगर जंगल एरिया में घूसता है उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। बावजूद इसके कुत्तों का आतंक जारी रहा। चकमा देकर कुत्ते जंगल में घुस जाते थे। और हिरण का शिकार कर लेते थे। कुत्तों के द्वारा हिरण मारने की खबर किसी को न मिले इसके लिए विभाग के द्वारा पूरी गोपनीयता बरती जाने लगी। कई बार तो बिना पंचनामा के ही हिरण को दफन कर दिया गया। मीडिया में खबर छपने के बाद वन विभाग के पदाधिकारी डंडे लेकर कुत्तों के पीछे भागते देखे गए। जब वन विभाग के आला अधिकारियों से पूछा जाता था कि आखिर कुत्ते के द्वारा इस तरह का घटना का अंजाम क्यों दिया जा रहा है ?विभाग अपने आप को असहाय क्यों महसूस कर रहा है?तो उनके द्वारा यह कहा जाता था जंगल के आसपास में पुलिस पिकेट हैं ।और पुलिस पिकेट के जवानों के द्वारा मांस को कुत्ते को खिलाया जाता है। इसलिए कुत्ते मांस के आदी हो गए हैं। कारण चाहे जो भी रहा हो मेरे आंगन में कुत्तों का कहर भी जारी हो गया था। इसी तरह से पार्क के रखरखाव में भारी लापरवाही बरती जा रही थी। जब हिंसक जानवरों का भय कम हो गया तब जंगल में गाय ,बैल, भैंस बकरी भी घुस जाने लगे। गांव के आसपास के मवेशी बड़े आराम से जंगल में घुस जाते थे। और चरने के बाद वापस लौट जाते थे। लोगों का भी आना-जाना शुरू हो गया।मेरे पार्क के अगल-बगल के जो गांव थे वहां के लोग साईकल से या पैदल पार्क के रास्ते से आना जाना शुरू कर दिया। उन्हें देखने वाला कोई नहीं था।  मुझे अपने आप को नेशनल पार्क कहलाने में भी शर्म महसूस होने लगा था...

------------————————————------------

English Translation :- 

Main hoon betla park

Autobiography - Part 24

Dogs ate scuffed deer meat

 Deer were already being hunted by hunters, and the hunter dogs also started to panic.  Four or five dogs entered the park and surrounded and caught a deer.  Sometimes the deer ran out of the park and used to scrape the flesh of his body and eat it.  When this incident started happening again and again, the officials of the department woke up.  A campaign was conducted for the dog's hunt.  Dog Catch Campaign.  The dog catchers started being rewarded.  Many dogs were caught.  Daily wage earners were warned that if a single dog bribed in the forest area they would be dismissed.  Despite this, the terror of its dogs continued.  Dogs used to dodge into the forest.  And used to hunt deer.  The department started exercising complete secrecy so that no one could get the news of deer being killed by dogs.  Many times the deer was buried without a panchnama.  After the news was published in the media, the Forest Department officials were seen running after the dogs with the poles.  When top officials of the forest department were asked why such an incident was being carried out by the dog? Why is the department feeling helpless? Then it was said by them that the police in the vicinity of the forest  There is picket. And the meat is fed to the dog by the police picket soldiers.  Therefore dogs have become addicted to meat.  Whatever the reason may have been, dogs in my courtyard had also caused havoc.  Similarly, there was heavy carelessness in the maintenance of the park.  When the fear of predatory animals decreased, then cows, bulls, buffalo goats started entering the forest.  The cattle around the village entered the forest very comfortably.  And used to return after grazing.  People also started coming and going. People from the villages next to my park started coming by bicycle or on foot via the park.  There was no one to see them.  I also felt ashamed to call myself a National Park…

I Am The Betla National Park . . Part -23

 


मैं हूं बेतला पार्क

आत्म कथा -भाग 23

दो बार जेल जाने के बाद भी मारा हिरण, गया जेल

 पार्क क्षेत्र व आसपास के जंगलों में शिकारियों का कहर जारी था। अंधाधुंध जंगली जानवरों का शिकार व जंगली पेड़ों की कटाई हो रही थी। जंगल मैदान में तब्दील हो रहे थे। न जाने कितने ही हिरण, सांभर ,जंगली सूअर बायसन ,मोर सहित अन्य पक्षी मारे गए। जानवरों में हाहाकार मचा था। उनके चेहरे पर डर स्पष्ट देखा जा सकता था। जंगल में मौजूद कीमती पेड़ों को काटकर उनसे पलंग, फर्नीचर सहित अन्य लकड़ी के समान बनाए जा रहे थे,और बेचे जाते थे। दूर-दूर तक मेरे व आस पास के जंगल की लकड़ी से बने फर्नीचर पलंग आदि ले जाया गया। रास्ते में बने चेकपोस्ट नाम के लिए थे। कुछ पैसे देकर नाका में रहने वाले लोगों से सेटिंग कर लिया जाता था और आराम से अपने लकड़ी या बने पदार्थ या जीव जंतु से लदे वाहन को पार करा लेते थे।मैं बेबस लाचार अपने उजड़ते चमन को देख रहा था। ऐसी बात नहीं है कि उस समय के  वन विभाग के पदाधिकारी या अन्य कर्मी मौन बैठे थे। सैकड़ों लोगों पर मामला दर्ज हुआ।कई अपराधी पकड़े गए। कई लोगों को जेल भेजा गया। लेकिन मुझे हैरानी तब हो रही थी जब जेल जाने वाले लोग भी वापस आने के बाद पुनः उसी काम में लग जाते थे। जैसे उन लोगों ने ठान ही लिया था कि चाहे कुछ भी हो जाए अपने पेशे से बाज नहीं आएंगे। जो अपराधी थे वे न केवल मेरे जंगल के  आसपास के  गांव के लोग थे बल्कि दूरदराज के पेशेवर लोग भी थे। तस्कर गांव के लोगों को कुछ पैसे देकर उनसे पेड़ कटवाते थे, जानवरों का शिकार कराते थे। और कुछ लोग तो शौक से जंगल में जाते थे और शिकार करते थे । मुझे याद आता है एक बार एक शिकारी पकड़ा गया। वह पिछले दो बार जेल जा चुका था। अब तीसरी बार शिकार करते फिर पकड़ा गया।जब उससे यह पूछा गया कि तुम यह अपराध बार-बार क्यों करते हो ।तो उसने जो बोला उसकी बात को सुनकर मैं काफी हैरान हो गया। वह बोला-दिल नहीं मानता है। बचपन से जानवर को मारे हैं ,इसीलिए मारने के लिए बहुत मन करता है।शिकार करने वाले लोग भी अजीब थे। किसी के घर में सब्जी नहीं थी ,चल दिए शिकार करने। हिरण को मार कर आए और पका कर खा गए। कोई त्यौहार का समय होता शराब के नशे में दो-चार लोगों ने प्लान बनाया जंगल में घुस गए और जानवर का शिकार करके वापस लौट गये...

------------————————————------------

English Translation :- 

Main hoon betla park

Autobiography - Part 23

Deer killed even after going to jail twice, went to jail

 Poachers continued to wreak havoc in the park area and surrounding forests.  Indiscriminate hunting of wild animals and harvesting of wild trees was taking place.  The forests were turning into plains.  Do not know how many deer, sambar, wild boar bison, peacock and other birds were killed.  There was an outcry among the animals.  Fear could be seen clearly on his face.  Precious trees in the forest were cut and made from them, like furniture and other wood, and sold.  Furniture beds made of wood from my and nearby forest were taken away.  Checkposts built along the way were for the name.  The people living in the Naka were paid a setting by paying some money and would comfortably pass their vehicle loaded with wood or materials or animals. I was watching my helpless chaman.  It is not the case that the Forest Department officials or other workers of that time were sitting silently.  A case was registered against hundreds of people. Many criminals were arrested.  Many people were sent to jail.  But I was surprised when the people who went to jail used to do the same work again after coming back.  Just like those people had decided that whatever happens, they will not get out of their profession.  Those who were criminals were not only people from the village around my forest but also professional people from far and wide.  The smugglers used to pay some money to the people of the village to cut down trees, hunt animals.  And some people used to go to the forest with hobbies and hunt.  I remember once a hunter was caught.  He had gone to jail twice.  Now the third time the victim was caught again. When he was asked why you commit this crime again and again, I was quite surprised to hear what he said.  He does not mind speaking.  The animal has been killed since childhood, that's why it takes a lot of heart to kill. The people who attended were also strange.  There was no vegetable in anyone's house, they went hunting.  Deer came and killed and cooked and ate.  There would be a festival time. Two or four people got drunk and made plans, entered the forest and returned after hunting the animal.

PTR me dikha Lambe Dant wala Hathi