Pages

I Am The Betla National Park . . Part -26

 

मैं हूं बेतला पार्क

आत्म कथा -भाग 26

कई दुर्लभ जंतु व पौधों की प्रजातियां हो गई भस्म

 वो देखो जला घर किसी का...जंगल की आग  कितने बेजुबान निर्दोष प्राणियों को मार डालता है,कितने बड़े -छोटे दरख़्त धराशाई,जलकर भस्म हो जाते हैं।न जाने कितने जीव जिंदा जल जाते हैं। जंगल में केवल हिरन ,बंदर , तेंदुआ,हाथी, खरगोश ही नहीं होते हैं ।कई छोटे-छोटे जंतु होते हैं। लाखों प्रकार के कीड़े मकोड़े होते हैं। सैकड़ों प्रकार के सांप होते हैं।हजारों तरह की तितलियां होती है।सैकड़ों प्रकार के पक्षी होते हैं ।पक्षियों के घोंसले होते हैं। उनमें नन्हे नन्हे बच्चे होते हैं,अंडे होते हैं।कई पक्षी तो जमीन में भी अपने घोंसले बनाते हैं झाड़ियों के बीच।आग लगने से यदि जीव जंतु मर जाते हैं तो वह तो सदा के लिए मिट जाते हैं। लेकिन कई ऐसे भी जानवर होते हैं जो गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।वे दर्द से छटपटा रहे होते हैं। उनके शरीर पर जख्म बन जाता है।धीरे-धीरे वह जख्म गहरा हो जाता है , कीड़े लग जाते हैं और वह तड़प तड़प कर प्राण त्याग देते है ।मैंने कई जानवरों को अपने आंगन में ऐसे मरते हुए देखा है। मुझे बहुत दया आती थी वैसे बेजुबान जीवो को मरते देख कर।इंसान अपनी थोड़ी सी लालच के लिए ,थोड़ी सी स्वार्थ के लिए आग तो लगा देता है, लेकिन वही आग जंगल को जलाकर भस्म कर देते हैं ।पौधों और जंतुओं को अपने अस्तित्व को बनाए रखने में,पनपने में हजारों वर्ष लग जाते हैं।चंद मिनट में ही जल कर भस्म हो जाते हैं।कई प्रजातियां जो दुर्लभ होती है। उनका तो सदा के लिए अस्तित्व ही मिट जाता है। मुझे यह सोचकर हैरानी होती है कि इंसान तो इतना समझदार प्राणी है ।लेकिन अपने लालच को पूरा करने के लिए वह जंगल बर्बाद क्यों कर देता है? जंगल , जानवर उनसे लेते तो कुछ नहीं बल्कि देते ही रहते हैं। तो फिर क्यों तरस नहीं आती इंसानों को? प्रकृति ने सब को एक समान पृथ्वी पर रहने और जीने का अधिकार दिया  है तो फिर आखिर क्यों उनके अधिकार को इंसानों के द्वारा छीना जाता है ? जंगल उजाड़ कर जीवो को मारकर आखिर अपने आप को क्या साबित करना चाहता है इंसान? क्या प्रकृति ने इंसान को इंसान इसीलिए बनाया कि वह सब को उजाड़ दे बर्बाद कर दे, मिटा दे।फिल्म अनपढ़ में लता जी ने शायद मेरे लिए ही वह गाना गाया था-वो देखो जला घर किसी का... कि टूटे हैं किसके सितारे ..ओ किस्मत हंसी और ऐसी हंसी... कि रोने लगे गम के मारे... वह देखो जला घर किसी का... गया जैसे झोंका हवा का.. हमारी खुशी  का जमाना ...दिए हमको किस्मत ने आंसू.. जब आया हमें मुस्कुराना ...बिना हमसफर है सुनी है डगर.. किधर जाऊं हम बिन सहारे... वो देखो जला घर किसी का.. है राहे कठिन दूर मंजिल.. ये छाया है कैसा अंधेरा ..कि अब चांद सूरज भी ,मिलकर नहीं कर सकेंगे सवेरा ...घटा छायेंगी बाहर आएगी.. न आएंगे वो दिन हमारे.. वो देखो जला घर किसी का..इधर रो रही है ये आंखें  उधर आसमां रो रहा है ..मुझे करके बर्बाद जालिम .. पसीमां  हो रहा है .. ये बरखा तो रुक जाएंगे ..रुकेंगे न आंसू हमारे... वो देखो जला घर किसी का...!

------------————————————------------

English Translation :- 

Main hoon betla park

Autobiography - Part 26

Many rare animal and plant species have been consumed

 Look at that burnt house of someone ... How many wild innocent creatures are killed by forest fires, how many small-scale ravages, burns and burns. Know how many lives are burnt alive.  There are not only deer, monkey, leopard, elephant, rabbit in the forest. There are many small animals.  There are millions of types of insects.  There are hundreds of types of snakes. There are thousands of butterflies. There are hundreds of types of birds. Birds have nests.  They have young children, eggs. Many birds make their nests even in the ground, among the bushes. If animals die due to fire, they will disappear forever.  But there are also many animals who are seriously injured. They are palpitating with pain.  A wound is found on their body. Slowly, the wound gets deeper, insects get engulfed and they yearning for life. I have seen many animals dying in their courtyards like this.  I was very pity to see lifeless people dying. For a little bit of greed, a little selfishness sets fire, but the same fire burns the forest and consumes it.  It takes thousands of years to grow, to be burnt. Burned in a few minutes and consumed. Many species which are rare.  Their existence disappears forever.  I wonder if a human being is such a sensible creature. But why does he waste the forest to fulfill his greed?  The forest, animals take nothing from them but keep giving.  Then why don't humans feel pity?  Nature has given everyone the right to live and live on the same earth, so why are their rights snatched away by humans?  What does a human want to prove himself after killing the creatures by destroying the forest?  Did nature make man a human being so that it would ruin, destroy and destroy everyone? In the illiterate film, Lata ji probably sang that song for me - look at that burnt house ... that whose stars are broken  ..O laughter and such laughter ... that weeping weep for gum ... He looks like someone's home ... Gone like the air of gusts .. The time of our happiness ... Let us tear our luck ..  When we came to smile ... I have heard without any sympathy .. Where can I go without support ... Look, the house is burnt by someone .. It is hard to get away from the floor .. This shadow is like darkness .. Now that the moon is also sun  , We will not be able to do morning ... will come out .. will not come that day our .. they look like someone is burnt here..the eyes are crying there and the sky ..  It is happening .. these bars will stop .. they will not tear us… they look like someone burnt home…!

I Am The Betla National Park . . Part -25

मैं हूं बेतला पार्क

आत्म कथा -भाग 25

जंगल की आग- तड़प तड़प कर मर जाते हैं जानवर

ज़ुबाँ पे दर्द भरी दास्ताँ चली आई  ...बहार आने से पहले.. ख़्हिज़ाँ चली आई ...ज़ुबाँ पे दर्द भरी दास्ताँ चली आई...! फिल्म मर्यादा के मुकेश कुमार का यह गीत मुझे याद आ रहा है जंगल बर्बादी का एक प्रमुख कारण आग के बारे में सोच कर। जी हां आग।जो प्राचीन काल से जंगल का दुश्मन रहा है। पहले तो आग प्राकृतिक कारणों से लग जाती थी। कभी बांस के टकराने से। कभी बज्रपात होने से। कभी दो पत्थरों के टकरा जाने से। लेकिन बाद में जो जंगल में आग लगने लगे इसका मुख्य कारण मानव ही रहा। कुछ लोग जंगल जाते थे अपने पेट भरने के लिए कंदमूल खोजने, बीड़ी के पत्तों को तोड़ने, इस दौरान लोग बीडी सिगरेट पीकर जंगलों में फेंक देते थे। मधु निकालने वाले लोग मधुमक्खियों को भगाने के लिए आग लगाते थे। भोजन की तलाश में गए लोग  भूख लगने पर जंगल में खाना बना देते। जलती चूल्हे को छोड़ देते थे, आग लग जाती थी। महुआ चुनने के लिए आग लगा दी जाती थी। कुछ लोग बदले की भावना से आग लगा देते थे ।जब किसी अपराध के मामले में अपराधी को पकड़ लिया जाता था तो अपराधी अथवा उसके परिजनों के द्वारा आग लगा दी जाती थी। जब फसल बर्बाद होता था या जानवरों से कोई व्यक्ति की क्षति पहुंचती थी तो गुस्से में आकर लोग आग लगा देते थे। सबसे हैरानी की बात तो यह थी कि शिकार पकड़ने के लिए अथवा पेड़ काटने के लिए जब जंगल जाते थे तो पदाधिकारियों का ध्यान भटकाने के लिए वे लोग जंगल के किसी कोने में आग लगा देते थे। ताकि पूरा वन प्रबंधन अपनी उर्जा आग को बुझाने में लगा दे ।और वे अपने मकसद में कामयाब हो जाए। आग की लपटें दूर-दूर तक  दिखाई देता रहा। कई बार तो महीनों पहाड़ियों को जलता हुआ देखा जा सकता था। आग लगने के कारण  हजारों लाखों  जानवर मर गए। कुछ तो दिखाई देते थे लेकिन लाखों प्रकार के जीव जो सूक्ष्म थे वह भी जलकर खत्म हो जाते थे। हजारों तरह के जड़ी बूटी के पेड़ पौधे भी नष्ट हो जाते । बहुत दर्द होता था मुझे आग से जलते ,हुए तड़पते हुए झुलसते हुए ,जिंदा जलकर मर जाते हुए बेजुबान जीवो को देख कर। आप अंदाज लगा सकते हैं जब जीवो को जिंदा जलते मैं देखता था तो मेरे दिल पर क्या बीता होगा। मेरी दर्द भरी दास्तां का यह हिस्सा  मुझे बहुत परेशान करता है। उफ मेरा गला भर आया है, मेरी आंखें डबडबा गई है.. 

खुशी की चाह में मैंने उठाए रंज बड़े ...मेरा नसीब कि मेरे कदम जहां भी पड़े ...यह बदनसीबी मेरी भी, वहां चली आई ..जुबां पे दर्द भरी दास्तां चली आई ...उदास रात है विरान दिल की महफिल है ...न हमसफ़र है कोई और न कोई मंजिल है ...यह जिंदगी मुझे लेकर कहां चली आई.. जुबां पे दर्द भरी दास्तां चली आई... बहार आने से पहले ख्हिजां चली आई...!

------------————————————------------

English Translation :- 

Main hoon betla park

Autobiography - Part 25

Wildfire - animals die yearning

 Painful tales came on the tongue… before coming out… there was a cough… pain came on the tongue…!  This song by Mukesh Kumar of the film Maryada, I remember thinking about fire, a major cause of forest waste.  Yes fire, which has been an enemy of the forest since ancient times.  Earlier the fire was caused by natural causes.  Sometimes by hitting the bamboo.  Ever having a fall.  Sometimes when two stones collided.  But the main reason for the fire that started in the forest later was human.  Some people used to go to the jungle to find kandamul to fill their stomachs, break beedi leaves, during this time people used to throw beedi cigarettes and throw them in the forests.  The honey extractors set fire to the bees to drive them away.  People who went in search of food would cook in the forest when they were hungry.  They used to leave the burning stove, a fire.  A fire was used to choose Mahua.  Some people set fire to retaliation. When the culprit was caught in case of a crime, the criminal or his family was set on fire.  When a crop was ruined or animals were damaged by a person, people used to set themselves on fire.  The most surprising thing was that when they used to go to the forest to catch prey or cut trees, they used to set fire to any corner of the forest to distract the attention of the officials.  So that the entire forest management can put their energy into extinguishing the fire and they succeed in their cause.  The flames were visible from far and wide.  At times the hills could be seen burning.  Thousands of animals died due to fire.  Some were visible, but millions of types of creatures which were microscopic were also destroyed by burning.  Thousands of herbaceous tree plants would also be destroyed.  I used to get very pained by seeing unmatched creatures burning with fire, burning in agony, burning, dying alive.  You can guess what would have happened on my heart when I saw living beings burning.  This part of my painful tales bothers me a lot.  Oops, my throat is full, my eyes are stuck ..

 In my desire for happiness, I took a big fight ... My destiny is that wherever my footsteps ... This bad luck came to me, too .. There came painful tales on my lips ... Sad night is deserted heart's heart  ... there is neither a friend nor any destination ... Where did this life take me with me .. Painful tales came on my lips ... Before coming out, Khizhan came ...!

PTR me dikha Lambe Dant wala Hathi